फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल जायंट्स, मावरिक्स ऑरेंज और नियोन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सीएएल जाट्यंट, मावरिक्स, ऑरेंज और नियोन ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में जायंट्स ने सीएएल इंपीरियल्स को 19 रन से हराया।

जायंट्स के 161 रन के जवाब में इंपीरियल्स की टीम 22.3 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से आदित्य प्रताप सिंह ने 52 और आदित्य पाल ने 41 रन बनाए, जबकि हर्षित यादव ने तीन और मृत्युंजय व अविरल ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में सीएएल ऑरेंज ने सीएएल यलो को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


यलो के 83 रन के लक्ष्य को ऑरेंज ने 9.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। विजेता टीम से आर्यन यादव ने नाबाद 41 रन बनाए, जबकि अद्विक दुआ ने चार विकेट झटके। तीसरे लीग मुकाबले में सीएएल मावरिक्स ने सीएएल किंग्स को 178 रन से करारी मात दी।

मावरिक्स के 326 रन के जवाब में सीएएल किंग्स की टीम 22.4 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से फैसल ने 102 और शौर्यवीर सिंह ने 92 रन की आतिशी पारियां खेली, जबकि शास्वत ने तीन और आयुष व सोहम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में नियोन ने सीएएल एलीट्स पर तीन विकेट से शिकस्त दी। एलीट्स के 103 रन के लक्ष्य को नियोन ने 21.4 ओवर में सात विकेट पर प्राप्त किया। विजेता टीम से अभिराम ने 26 रन बनाए, जबकि अनहद और अद्विक ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें