फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपात स्थिति से निपटने के लिए कैडेट्स को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को आपात स्थिति से निपटने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने मॉकड्रिल की। प्रशिक्षण के दौरान युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच 64 यूपी बटालियन एनसीसी, 63 यूपी बटालियन एनसीसी, 3 यूपी नेवल और 5 यूपी एयर एनसीसी के कैडेट्स ने मोर्चा संभाला। घायलों को चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा। यहां मुख्य अतिथि एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल विक्रम कुमार रहे।
विज्ञापन




कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों जैसे बम विस्फोट, ब्लैकआउट अथवा घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसी स्थिति में अनुशासित और समन्वयित ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना है। यह अनुभव न केवल उनके मानसिक और शारीरिक बल को सुदृढ़ करता है, बल्कि उनमें टीमवर्क और सेवा भाव की भावना को भी प्रबल करता है। इस मौके पर विवि प्रशासन व एनसीसी के अधिकारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें