फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटा केबल प्राइस वार, उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले

Tue, 06 May 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में केबल टीवी में प्राइस वार से उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है।
विज्ञापन


अभी तक उपभोक्ता केबल ऑपरेटरों की मर्जी के आगे नतमस्तक थे और ज्यादा किराया देने को मजबूर हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में मासिक किराया पचास फीसदी तक कम हो जाने से बड़ी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि केबिल टीवी के मासिक किराए में यह कमी फिलहाल इंदिरा नगर, गोमती नगर व कृष्णानगर के इलाकों में केबल टीवी प्रसारण से जुड़े क्षेत्रीय ऑपरेटरों ने नए एमएसओ के मैदान में उतरने के बाद अपने कस्टमरों को टूटने से बचाने के लिए लागू की है।
विज्ञापन


जल्द ही शहर में केबल टीवी प्रसारण से जुड़े दोनों प्रमुख मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) डेन व डीजी के संचालकों ने भी क्षेत्रीय स्तर पर केबल उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाले मासिक किराए की दर में कमी करने के साथ ही सस्ती दर के पैकेज प्रोग्राम लागू किए जाने के संकेत दिए हैं।

संभावना जताई जा रही है कि डेन नेटवर्क से जुड़े तीनों प्रमुख एमएसओ मासिक शुल्क पैकेज में 40 से 50 फीसदी तक कमी कर अपने कस्टमरों को टूटने से बचाने का फैसला जल्द ही करेंगे।
शहर में बीते वर्ष अप्रैल माह से एनालॉग केबल प्रसारण बंद होने के बाद केबल टीवी प्रसारण डेन व डीजी नेटवर्क के संचालन से जुड़े चार एमएसओ क्षेत्रीय ऑपरेटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को केबल टीवी की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।

इसके लिए प्रति एसटीबी (सेट टॉप बॉक्स) कनेक्शन उपभोक्ता से दो सौ रुपया शुल्क लिया जा रहा था।

बीते माह शहर में नेटविजन नेटवर्क के नाम से केबल टीवी प्रसारण शुरू करने वाले एक नए एमएसओ ने अपना मार्केट बनाने के लिए केबल टीवी उपभोक्ताओं को मात्र सौ रुपया मासिक किराए की दर पर 278 चैनल दिखाने का पैकेज पेश कर अफरातफरी पैदा कर दी।

इसके चलते इंदिरानगर बी-ब्लॉक, ए-ब्लॉक व भूतनाथ के आसपास के इलाकों सहित गोमती नगर के कुछ खंडों में क्षेत्रीय केबल आपरेटरों ने अपने उपभोक्ताओं को टूटने से बचाने के लिए डेन से जुड़े एमएसओ की सहमति के बाद मई माह से प्रति माह प्रति एसटीबी शुल्क राशि 50 फीसदी तक घटाते हुए सौ रुपया मासिक किराया ही लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डेन नेटवर्क से जुड़े एमएसओ योगेश कुमार ने बताया कि अन्य साथी एमएसओ के साथ मिलकर जल्द ही शहर के अन्य केबल उपभोक्ताओं को कम मासिक किराए में बेहतर प्रोग्राम पैकेज पेश कर सकते हैं। इसमें उपभोक्ताओं को मनपसंद पेड व फ्री चैनलों का प्रसारण न्यूनतम मासिक किराए पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें