ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। गोमतीनगर के विपिनखंड में बृहस्पतिवार शाम भूमिगत ट्रेंच में आग लग गई। आग ने बिजली केबल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एलडीए कार्यालय, ताज होटल तथा आसपास के अन्य भवनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझाए जाने तक यूपी दर्शन पार्क के आसपास के बड़े इलाके में अंधेरा रहा। अधिशासी अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल ने आग को बुझाया। इसके बाद निरीक्षण में ताज होटल व एलडीए कार्यालय को बिजली आपूर्ति करने वाला केबल क्षतिग्रस्त मिला। केबलों को सही करने का काम शुरू हो चुका है।
ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद
ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद
ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद