फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, अमेठी सहित छह रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई की सौगात

Wed, 11 Sep 2019 08:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
फ्री वाई-फाई सेवा का उद्घाटन करतीं स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर अब निशुल्क वाई फाई सुविधा मिलेगी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह और डीआरएम की मौजूदगी में अमेठी रेलवे स्टेशन परिसर में वाई फाई सुविधा का शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही लोगों को इसका लाभ मिलने लगा। 
विज्ञापन

2 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
जिले वासियों को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ी सौगात दी। बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीआरएम संजय त्रिपाठी, विधायक गरिमा सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बटन दबाकर वाई फाई सुविधा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

कल इन कार्यक्रम में शामिल होंगी

3 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
  • इस सुविधा का लाभ जिले के क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन अमेठी, मिसरौली, ताला खजुरी, गौरीगंज, बनी, जायस और फुरसतगंज परिसर में लोगों को निशुल्क मिल सकेगा। अपर मुख्य सचिव गृह सहित कई अधिकारियों ने उद्घाटन के तुरंत बाद अपना मोबाइल रेलवे स्टेशन परिसर में शुरू हुई वाई फाई सुविधा से जोड़ा। वाई फाई सुविधा का शुभारंभ होने के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व अन्य लोगों ने भी इसका लाभ लिया। 

4 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
अभी तक जिले के किसी भी रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सुविधा नहीं थी। इसके पूर्व उन्होंने उन्होंने डीआरएम संजय त्रिपाठी और अपर मुख्य सचिव गृह के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहे विकास कार्यों को मैप के माध्यम से देखा। रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर रेलवे के अजीत कुमार सिंह, गौरव वर्मा, जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा, एसपी ख्यति गर्ग, सीडीओ, स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
रेलमार्ग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का निरीक्षण
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीआरएम संजय त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ डीआरएम निरीक्षण यान से रेलमार्ग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का अमेठी से गौरीगंज तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य जल्द पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावित सगरा झील का किया निरीक्षण 
अपर मुख्य सचिव गृह के साथ वार्ता कर दिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश
संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपर मुख्य सचिव गृह के साथ शहर के सगरा तिराहा स्थित प्रस्तावित सगरा झील का सुंदरीकरण कराए जाने को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
स्थानीय सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को पूर्वांह 11 बजे स्थानीय विधानसभा क्षेत्र शहर के सगरा तिराहा स्थित आठ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली सगरा झील निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंची जहां उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, स्थानीय विधायक गरिमा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के साथ भारत सरकार से आई पर्यटन टीम के साथ निरीक्षण किया। 

8 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सगरा झील के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन टीम और जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ झील के मैप का अवलोकन कर इस योजना को गति देने पर बात की। उन्होंने अपर प्रमुख सचिव गृह से जल्द कार्य शुरु कराने के संबंध में वार्ता की। अपर मुख्य सचिव ने नगर पंचायत से बैठक कर प्रस्ताव सहति अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा। 

9 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
इस मौके पर पर्यटन विभाग भारत सरकार के डिप्टी डारेक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा, एसपी ख्याति गर्ग, सीडीओ प्रभुनाथ, भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, ईओ हरेंद्र बहादुर सिंह, सुधांशु शुक्ला, विषुव मिश्र, सदाशिव पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

10 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
भाकियू ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर मांग पत्र दिया। ज्ञापन में अमेठी-ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग 102 बी पर रेलवे ओवरब्रिज और बिराहिमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का तत्काल निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की गई है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त सुविधा एवं दवा उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग भी की गई है। 
विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
सब्जी मंडी से हटाए गए दुकानदार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर शहर स्थित सगरा झील के निरीक्षण को लेकर सब्जी मंडी और चिकमंडी के दुकानदारों को पुलिस ने हटा दिया। मंगलवार को एक भी दुकान नहीं लगी। सैकड़ों दुकानदारों का एक दिन का व्यवसाय बाधित रहा। चौराहे व मंडी के दुकानदार इधर-उधर भटकते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें