फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: गुमराह करने पर कैबिनेट मंत्री स्मृति ने खोली ग्राम प्रधान की पोल, बोलीं- खाते में 10 लाख रुपये...

Mon, 05 Jun 2023 04:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में एक ग्राम प्रधान ने कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को गुमराह करने का प्रयास किया तो मंत्री ने सभी के सामने उसकी पोल खोल दी।
विज्ञापन
रायबरेली में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाते में धन होने के बावजूद अतिरिक्त बजट की मांग करने वाले ग्राम प्रधान की केंद्रीय मंत्री ने सबके सामने क्लास लगा दी। वहीं मौके पर ही ग्राम प्रधान के खाते का जब सांसद ने ब्यौरा दिया तो लोग दंग रह गए। सांसद ने कहा कि पहले खाते में पड़े पैसे को विकास कार्यो में खर्च कीजिये। इसके बाद बजट की मांग कीजिए। दो हफ्ते के अंदर तीसरी बार सोमवार को सांसद स्मृति ईरानी राजापुर चकबीबी गांव पहुंची।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान श्यामलाल ने सांसद से बारात घर के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। सांसद ने कहा कि खाते का पैसा खर्च कीजिये। इस पर प्रधान ने आनाकानी शुरू कर दी। सांसद ने मौके पर ही ग्रामप्रधान के खाते का डिटेल निकालकर सबके सामने रख दिया। खाते में लगभग दस लाख रुपये मौजूद मिले। सांसद बोली पहले इसे विकास कार्यो में खर्चकर जनता का भला कीजिये। गांव निवासी वृद्धा शीला अपनी ढाई साल की नातिन आरोही मौर्या पुत्री दिलीप मौर्या को लेकर सांसद के पास पहुँची। उन्होंने कहा कि उसकी नातिन की आंख की रोशनी खराब है। बेहतर इलाज की आवश्यकता है। सांसद ने बच्ची को दुलारा और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शेरपुरिया को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया, गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर की जा रही पूछताछ   

लालापुर ग्राम प्रधान अजय विश्वकर्मा ने सांसद से शिकायत करते हुए बताया कि  ग्रामसभा की जमीन पर अराजक तत्वों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। उस पर बारातघर बनना है, लेकिन दबंग लोग कब्जा नही हटा रहे। सांसद ने एसडीएम से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। सलोन कस्बे पहुंची सांसद स्मृति ईरानी से सभासद असफाक ने शिकायत दर्ज कराई कि सलोन नगर में नाले का निर्माण मानक विहीन कराया जा रहा है। नाला निर्माण में जमकर अनिमियतता बरती गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच एसडीएम को सांसद ने सौंपी है। पचखरा सलोन निवासी रामफेर, सविता, माधुरी,अनुज श्यामू ने दबंगो द्वारा घर आने जाने का रस्ता बंद किये जाने की शिकायत सांसद से की है। औना नीस निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उसकी बेटी कंचन को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। महिला ने सांसद से न्याय की गुहार लगाई है। इसी तरह ममुनी गांव के लोगों ने समसपुर पक्षी विहार के सुंदरीकरण की मांग की है।

ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन,आवास,सड़क बिजली शुद्ध पेयजल दिलाये जाने की मांग की है। वह चकनेकनामपुर,मटका,सूची,बगहा, नायन, बाराडीह, में भी लोगो की जन शिकायते सांसद ने सुनी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें