फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आमने-सामने आए अपना दल के दोनों गुट, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोले- पार्टी को षडयंत्र कर तोड़ा गया

Sat, 02 Jul 2022 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के जयंती दिवस पर लखनऊ में अपना दल के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। अनुप्रिया पटेल गुट ने कमेरावादी गुट पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता व अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने व यूपी सरकार में मंत्री उनके पति आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल गुट पर निशाना साधा।

विज्ञापन


आशीष पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम हम आज से नहीं हमेशा से कर रहे हैं। हमारे कार्यक्रम में आने वाले लोग किराए के लोग नहीं हैं। हमारी पार्टी झगड़ा नहीं करना चाहती। कुछ लोग नाटक करके हमारा कार्यक्रम बिगड़ना चाहते हैं। आपसे निवेदन है कि कोई उकसाए तो झगड़ा मत करना। हमने 2022 के चुनाव में जवाब दिया और आगे भी देंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ सोनेलाल पटेल ने बहुत कुछ झेल कर विचारधारा खड़ी की। सोनेलाल पटेल जी को बहुत लोगों ने कहा कि आप हमारे सिंबल पर चुनाव लड़ो पर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनकी मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने षडयंत्र कर पार्टी तोड़ दी। बाकी आपको सभी के बारे में मालूम है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण और बेहद खास है। सोनेलाल पटेल व्यक्ति नहीं विचार हैं। कोई नेता हमारे आपके जैसा व्यक्ति ही होता है। उसका व्यक्तित्व, परिश्रम उसे अनुकरणीय बनाता है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने बहुत कठिन दिन त्याग और तपस्याओं को देखा है।

बता दें कि सपा विधायक व अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व कृष्णा पटेल भी लखनऊ में कार्यक्रम करना चाहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कई सभागार बुक किए पर अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया। पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर जा रही थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें