फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में 2019-20 के अनुपूरक बजट सहित कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Tue, 23 Jul 2019 03:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। विधानमंडल की बैठक से पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 के पहले अनुपूरक बजट व लखनऊ के दो अधूरे रेल उपरिगामी सेतु को पूरा करने से जुडे़ प्रस्तावों को सहमति दे दी गई। बैठक के बाद अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया गया। अनुपूरक बजट 13,594 करोड़ रुपये का रहा।
विज्ञापन


लखनऊ में उत्तर रेलवे के लखनऊ-बाराबंकी रेलवे लाइन के किसान पथ (फैजाबाद रोड से मोहनलालगंज रोड तक) व रेलवे पोल संख्या 1078/14-1078/20 के बीच शारदा नहर के किलोमीटर नंबर-147.405 के बाईं और दाईं पटरी पर चार लेन के दो अलग-अलग रेल उपरिगामी सेतु निर्माणाधीन हैं। इनका काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें