फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस भर्ती की सीबीआई जांच पर आज कैबिनेट से लग सकती है मुहर

Tue, 31 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती की सीबीआई जांच पर फैसला होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


दरअसल 2010 में शुरू होकर 2017 में संपन्न होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए सीबीआई ने खुद दिलचस्पी दिखाई थी और मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। डेढ़ महीने की कवायद के बाद अब इसे कैबिनेट के जरिए सीबीआई जांच की सिफारिश कराने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग के माध्यम से सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मालूम हो कि इस बारे में सीबीआई ने सूचनाएं लोक सेवा आयोग से मांगी तो आयोग ने यह कहते हुए सूचना देने से मना कर दिया कि सीबीआई एक निर्धारित अवधि की ही जांच कर रही है। इसके बाद सीबीआई ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे गृह विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गृह विभाग के कामों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सभी जांच एजेंसियों की भी समीक्षा करेंगे जिसमें विजलेंस, एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन, सीबीसीआईडी, ईओडब्ल्यू और एसआईटी के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। इस बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा सकते हैं। दरअसल सीएम ने सत्ता संभालने के बाद जांच एजेंसियों को सुदृढ़ करने के लिए पटनायक कमेटी बनाई थी। पटनायक कमेटी ने सिफारिशें मुख्यमंत्री को सौंप दी थीं, लेकिन उसमें से अमल कम ही चीजों पर हो पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें