लखनऊ। इंदिरानगर में कैब चालक ने मंगलवार रात और बंथरा में युवती ने बुधवार शाम को खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि देवरिया निवासी कैब चालक हकीम गुफरान (28) गोमतीनगर के बड़ी जुगौली में अपने भाई के साथ किराये पर रहते थे। मंगलवार रात को शराब के नशे में उनका अपने भाई से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने दोस्त सत्य प्रकाश के घर सोने चले गए। सुबह सत्य प्रकाश ने उन्हें पंखे से लटका पाया। पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट या अन्य आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
वहीं, बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक भाटगांव निवासी विजय कुमार की पुत्री बबली (19) मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह कुछ काम से बाहर चले गए थे। पत्नी दुकान पर बैठी थी। शाम पांच बजे जब उसकी मां घर पहुंची तो गेट अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से घर में दाखिल होने पर बबली दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।