फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: प्रियंका गांधी आज NHRC से करेंगी यूपी पुलिस की शिकायत

Mon, 27 Jan 2020 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यूपी पुलिस की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) शिकायत दर्ज कराएंगी। प्रियंका गांधी यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता और सरकारी नाकामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने एनएचआरसी से आज मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, सांसद पी एल पुनिया समेत व कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। 

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। हिंसक प्रदर्शनों में 18 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। हिंसक प्रदर्शनों में पुलिस की कथित बर्बरता देखने को मिली थी। 
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात भी की थी। प्रियंका गांधी ने बिजनौर, मेरठ और वाराणसी में मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। साथ ही लखनऊ में भी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर भी पहुंचीं थीं।  इसके अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर पत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें