फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम विरोधी नही है नागरिकता संशोधन कानून:स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
निराला नगर के डी ग्लोबल पार्क में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का सीएए के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
मुस्लिम विरोधी नहीं है नागरिकता संशोधन कानून : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को शहर के 34 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए लोगों को कानून की जानकारी देने का संकल्प लिया। साथ ही व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापार को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों को नियंत्रित करने की भी मांग उठाई।
निरालानगर स्थित ग्लोबल पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून मुस्लिम विरोधी नहीं है। यह नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। प्रदेश में योगी सरकार ने तीन साल तक किसी तरह की हिंसा नहीं होने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर बाहर से बुलाकर हिंसा करवाई गई। मुख्यमंत्री ने तीन दिन में ही हिंसा पर काबू पा लिया। उन्होंने इस संबंध में मुस्लिम धर्मगुरुओं और व्यापारियों को धन्यवाद दिया कि वो सीएए के समर्थन में सड़क पर उतरे और हिंसा रुक सकी। उन्होंने कहा कि ये मोदी और अमित शाह का युग है, अब हिंदुओं, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई का अपमान नहीं होगा। कहा, भाजपा सत्ता में व्यापार के लिए नहीं आई है, वह एक मिशन के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन

लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि जीवन की रेखा और जीवन का सुख, आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। बगैर आर्थिक स्थिति मजबूत किए देश मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज लोगों को रोजगार देता है, उत्सवों को उत्कृष्ट बनाने के साथ ही देश का खजाना भरता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने व्यापारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों को प्रदान किया मार्गदर्शक व भामाशाह सम्मान
कार्यक्रम में 11 व्यापारियों को मार्गदर्शक सम्मान और 21 व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अभिषेक खरे ने मेहमानों का स्वागत करते हुए अपना सात सूत्री मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनीष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विजय शर्मा, सुमित गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, अमिताभ श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, सचिन रस्तोगी, विक्की सिंह, प्रतुल भटनागर, अमरनाथ अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनीष सिंह, मनीष पार्थ मौजूद रहे।
व्यापारियों ने रखीं ये मांगें
- प्रमुख पारंपरिक तथा खुदरा बाजारों को सुव्यवस्थित कर ग्राहकों के आने योग्य बनाया जाए।
- ई-कॉमर्स कम्पनियों को नियंत्रण करने के लिए रेग्युलेटरी अथॉरिटी बने।
- ई-कॉमर्स से सीओडी अर्थात कैश ऑन डिलीवरी प्रतिबंधित हो।
- ब्रांड-ई, कॉमर्स कंपनियों को एक्सक्लूसिव उत्पाद देना बंद करें।
- खुदरा बाजारों तथा ई-कॉमर्स के भाव का फर्क बंद हो, सबको एक समान छूट मिले।
- उपभोक्ताओं को ठगने वाली फर्जी व बेईमान ई-कॉमर्स कंपनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
- सर्विस प्रोवाइडर ई-कामर्स कंपनियों को उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित करने के बाद रिटेल व्यवसाय में स्वयं के उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें