फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए : बिना अनुमति मार्च निकालने पर पूर्व राज्यपाल कुरैशी सहित आठ पर केस

Tue, 04 Feb 2020 06:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ रविवार देर शाम बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में 40 अज्ञातों पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, रविवार शाम घंटाघर और बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक रविवार देर शाम फन मॉल के पास डिगडिगा चौराहे पर सीएए विरोध के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे। पूछताछ पर मिजोरम व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने की जानकारी मिली। पूर्व राज्यपाल को इलाके में धारा-144 होने की जानकारी देते हुए जुलूस निकालने से मना किया। नहीं मानने पर पूर्व राज्यपाल के साथ जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 

दूसरी ओर सीएए के विरोध में रविवार शाम को बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर नेतृत्वकर्ता फहीम उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर पर प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 25 जनवरी को केस दर्ज किया था। मामले में लईक हसन को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य की तलाश हो रही थी। सोमवार को तीन लोगों खदरा निवासी मो. नईम, डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर के दानिश अली और अमेठी जायस के मो. आसिफ को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें