फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर और एसआर दारापुरी को मिली जमानत

Sat, 04 Jan 2020 05:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
Sadaf Jafar - फोटो : file photo
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर व एसआर दारापुरी सहित कई लोगों को जमानत मिल गई है। जिन लोगों को जमानत मिली है उनमें पवन राव आंबेडकर और पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के अलावा भी कई लोग हैं। इन सभी लोगों को लखनऊ में हुए प्रदर्शन व हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 


सदफ जफर की गिरफ्तारी काफी सुर्खियों में रहीं थी। उनके गिरफ्तार होने के बाद प्रियंका गांधी भी उनके बचाव में उतरी थीं और उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उनके गोखले मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के बच्चों एवं उनकी बहन ने मुलाकात की थी।  प्रियंका ने ट्वीट करके कहा था कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

प्रियंका ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा करके रखा है। प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर वीडियो में साफ-साफ पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें