फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पीएफ घोटाले का मुख्य सूत्रधार सीए ललित गोयल गिरफ्तार, करोड़ों रूपये की धांधली का आरोप

Fri, 17 Jan 2020 12:58 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीपीसीएल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के पीएफ घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) ने पूरे घोटाले के मुख्य सूत्रधार ललित गोयल को गिरफ्तार किया है। ललित ब्रोकरेज फर्म एसएमसी का चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) है।

विज्ञापन


एसएमसी ने पंजाब नेशन बैंक हाउसिंग और दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड  में निवेश कराने के लिए ब्रोकरेज फर्म की भूमिका निभाई थी।

सूत्रों ने बताया कि ललित गोयल ब्रोकरेज के नाम पर करोड़ों रूपये की धांधली कराने का मुख्य सूत्रधार रहा है। एसएमसी के खातों में ब्रोकरेज की जो पहली रकम आई वह भी ललित गोयल के ही माध्यम से आई थी।

इतना ही नहीं ललित गोयल ने ही ट्रस्ट के सचिव पीके गुप्ता के बेटे अभिनव गुप्ता की भी मदद फर्जी फर्म उपलब्ध कराने में की थी। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि पीएफ के निवेश में घोटाले की शुरुआत ही ललित ने की थी।
विज्ञापन


इस मामले में इससे पहले 16 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा, वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी और ट्रस्ट के सचिव पीके गुप्ता, चार चार्टर्ड एकाउंटेंट और कई फर्मों के मालिक शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें