फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll in UP: अखिलेश यादव के लिए अग्निपरीक्षा है मुलायम सिंह की अनुपस्थिति में हो रहा चुनाव

Sun, 06 Nov 2022 09:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के परिवार के ही किसी सदस्य को टिकट दिया जा सकता है। वहीं, रामपुर में आजम के किसी करीबी को टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अनुपस्थिति में हो रहा पहला लोकसभा उप चुनाव अखिलेश यादव के लिए अग्नि परीक्षा है। ऐसे में वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दोनों लोकसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण पर निरंतर मंथन हो रहा है। लखनऊ से लेकर सैफई तक सियासी हलचल है। मैनपुरी में परिवार के कई सदस्यों के नाम पर चर्चा है तो रामपुर में आजम खां की तरफ निगाह लगी हुई है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर 1996 से सपा का एकछत्र राज रहा है। सपा के लिए घर की सीट मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह ने इस्तीफा दिया तो यहां से धर्मेंद्र यादव और फिर तेज प्रताप सांसद बने। फिर 2019 में खुद सांसद रहे। अब उनके निधन के बाद पार्टी के सामने इस सीट को बचाए रखने की चुनौती है। यहां से परिवार के कई सदस्यों का नाम चर्चा में हैं।

पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव ने भी इस सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था, लेकिन मुलायम सिंह के निधन के बाद शिवपाल और अखिलेश के बीच दूरियां कम होती नजर आ रही हैं। अभी शिवपाल इंतजार की मुद्रा में हैं। अब अखिलेश यादव पर है कि वह परिवार और राजनीति के बीच किस कदर सामंजस्य स्थापित करते हैं।
विज्ञापन


उधर, मैनपुरी के लोगों के बीच तेज प्रताप की चर्चा चल रही है। वह मुलायम सिंह के बड़े भाई के पोते और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप के जरिए अखिलेश यादव लालू परिवार को भी खुश कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए उन्हें शिवपाल सिंह यादव को मनाना पड़ेगा। 

आजम पर टिकी निगाहें
रामपुर सीट को लेकर पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि आजम खां की सहमति के आधार पर ही उम्मीदवार उतारा जाएगा। जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में संभव है कि आजम के परिवार का कोई सदस्य आगे न आए। लेकिन, आजम के नजदीकी लोगों में कई नाम सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें