फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटों पर किया दावा, प्रदेश अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को भेजा प्रस्ताव

Sat, 10 Aug 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस ने प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच सीटों पर दावा किया है। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच पर कांग्रेस ने दावा किया है। कांग्रेस ने गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मीरापुर और मझंवा सीट मांगी है।

विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। यह भी बताया है कि इन सीटों पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी ने पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जिन सीटों पर दावा किया गया है, वह भाजपा और उसके सहयोगी दलों की हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सपा को इन सीटों पर कोई एतराज नहीं होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें