फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरावां व लालगंज में बाईपास, लालगंज हाईवे होगा फोरलेन : नितिन गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जिले के लिए अपनी झोली खोल दी। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने बछरावां और लालगंज में बाईपास के साथ ही रायबरेली-लालगंज हाईवे को फोरलेन बनाने की घोषणा की। इससे लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या और प्रतापगढ़ फोरलेन मार्ग से रायबरेली से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच बने 134 किमी. के फोरलेन हाईवे पर तीन बाईपास बनाने की घोषणा की। उन्होंने गोसाईगंज में 148 करोड़, गंगागंज में 180 करोड़ और हैदरगढ़ में 213 करोड़ की लागत से बाईपास बनाने की घोषणा की। प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता की मांग पर सड़क से संबंधित तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। गडकरी ने कहा कि प्रदेश में तीन एक्सप्रेसवे बनाने का काम चल रहा है।

यूपी में 10 साल पहले 7643 किमी. राजमार्ग थे। आज 13 हजार किमी. से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग हो गए हैं। कहा कि प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जो भी मांगा, वह दिया। आज वह जिन विकास कार्यों की मंजूरी और घोषणा कर रहे हैं, वह कार्य छह माह के अंदर शुरू हो जाएंगे, क्योंकि मैं जो कहता हूं, वही करता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें