फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेंपो पलटने से पांच महिलाएं घायल

Sat, 02 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर चौराहे के निकट शुक्रवार शाम को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि टेंपो चालक हादसे के बाद भाग निकला।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी ज्योति (34) पत्नी सुशील, कलावती (31) पत्नी सहज राम, अर्चना (26) पत्नी सुभाष, प्रेमा (41) पत्नी श्री राम, भानवती (26) पत्नी सुनील कुमार शुक्रवार सुबह गांव से एक टेंपो बुक कर रसूलपुर गांव से मैनाहार कटरा निवासी साहबदीन के बेटे का तिलक समारोह में गई थीं। शाम करीब 6 बजे सभी वापस अपने घर रसूलपुर जा रही थीं।
बिशुनपुर चौराहे के निकट टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पांचों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार कर ज्योति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जीने से गिरकर महिला घायल
बछरावां (रायबरेली) । कस्बे के सुंदर नगर की रहने वाली विनोदिनी (51) पत्नी छोटेलाल शुक्रवार को दोपहर छत पर कुछ काम करने के लिए गई थी। वापस आते समय जीने में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे वह गिर गई। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें