फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में उपचुनाव: कांग्रेस ने सभी दस सीटों पर बनाए प्रभारी, राहुल को छोड़ बाकी सभी सांसदों को दी गई जिम्मेदारी

Tue, 13 Aug 2024 06:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

By-elections in UP: यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने प्रभारियों की घोषणा की है। राहुल गांधी को छोड़कर यूपी से जीते हुए सभी सांसदों को प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सभी दस सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं। यूपी से कांग्रेस के छह सांसदों में राहुल गांधी को छोड़कर बाकी पांच सांसदों को किसी न किसी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। अमेठी से सांसद केएल शर्मा को कानपुर की सीसामऊ सीट का प्रभारी बनाया गया है। मीरापुर सीट पर सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


सीतापुर के सांसद राकेश राठौर कुन्दरकी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया को गाजियाबाद सीट का प्रभारी बनाया गया है। फूलपुर सीट पर इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मंझवा सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह और कटेहरी सीट पर पूर्व सांसद नसीमुद्दीन सिद्दकी को पार्टी ने प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन


अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर पार्टी ने प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। खैर सीट पर राजकुमार रावत तो करहल सीट पर फतेहपुर सीकरी सीट के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले आज ही सपा द्वारा प्रदेश की छह सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की गई थी। 



सपा ने बनाए छह सीटों पर प्रभारी
सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें