फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बड़े अस्पतालों में महंगी दर पर दवा खरीद

विज्ञापन
सिविल अस्पताल
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों सिविल और लोकबंधु में लोकल पर्चेज (एलपी) दवाओं की खरीद में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि ये अस्पताल पुरानी दरों पर महंगी दवाएं खरीद रहे हैं, जिससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकारी बजट की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में नए टेंडर के बाद अब ब्रांडेड दवाओं पर 19% और जेनरिक दवाओं पर 49% की छूट मिल रही है, मगर सिविल व लोकबंधु अस्पताल, ये दोनों अस्पताल अब भी पुराने अनुबंध के तहत केवल 10.5% की मामूली छूट पर दवाएं खरीद रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन जानबूझकर नया टेंडर जारी नहीं कर रहा है, ताकि पुरानी वेंडर कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। सालाना डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बजट वाली इस व्यवस्था में कम छूट मिलने से हर महीने लाखों रुपये का अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक से इसकी लिखित शिकायत की गई है। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि पुराने टेंडर की अवधि समाप्त होते ही नया अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन



Iएलपी दवाओं का पुराना अनुबंध अभी तक चल रहा है। इसे लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जैसे ही पुराने वेंडर की अवधि समाप्त होगी, नया अनुबंध किया जाएगा, ताकि सस्ती दर पर दवाएं मिल सकें।I
विज्ञापन

I- डॉ. कजरी गुप्ता, निदेशक, सिविल अस्पतालI

सिविल अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें