फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वीकृत विद्युत लोड देखकर ही खरीदें मकान-दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग ने अपील की है कि स्वीकृत विद्युत लोड का सत्यापन करके ही मकान-दुकान खरीदें। ऐसा न करने से कनेक्शन का आवेदन करने पर बिजली मुहैया कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ मध्य के अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि हुसैनगंज, राजभवन, अमीनाबाद, रेजीडेंसी, चौक, ठाकुरगंज, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान खंड के इलाकों में मकान, दुकान, फ्लैट, भूखंड खरीदने से पहले जांच लें कि मालिक ने विद्युत लोड स्वीकृत कराया है या नहीं। ज्यादातर लोग अस्थायी कनेक्शन लेकर निर्माण कराते हैं और फिर मकान, दुकान बेचकर चले जाते हैं। बाद में खरीदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें