फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11 हजार लाइन का खंभा टूटकर 220 की लाइन पर गिरा

विज्ञापन
​तारों पर गिरा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। अमेठी उपकेंद्र के तहत कस्बे के अब्बासी वार्ड में बुधवार सुबह जामा मस्जिद के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंभा टूटकर 220 केवीए की मुख्य लाइन पर जा गिरा। लाइन चालू होने के कारण खंभों में जोरदार चिंगारियां उठीं और तेज आवाज के साथ विस्फोट होने लगा। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पावर हाउस को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। घटना के बाद अब्बासी वार्ड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी विभागीय टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें