फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दुर्घटना बीमा में शामिल हो कोविड से मौत, रक्षामंत्री राजनाथ व मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

Thu, 13 May 2021 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व महामंत्री अनिल बजाज ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास कार्यों में सरकार को वक्त पर टैक्स देकर व्यापारी महत्वपूर्ण फर्ज निभा रहा है लेकिन करोना संकट में व्यापारी अत्यंत खराब स्थिति से गुजर रहा है और बड़ी संख्या में संक्रमित भी हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के पदाधिकारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर व्यापारी दुर्घटना बीमा में कोविड से व्यापारियों की मौत को भी शामिल करने की मांग की।

विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व महामंत्री अनिल बजाज ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास कार्यों में सरकार को वक्त पर टैक्स देकर व्यापारी महत्वपूर्ण फर्ज निभा रहा है लेकिन करोना संकट में व्यापारी अत्यंत खराब स्थिति से गुजर रहा है और बड़ी संख्या में संक्रमित भी हुआ है।

यही नहीं, इलाज के दौरान संक्रमण की चपेट में आकर कई व्यापारियों ने मौतें भी हुई हैं। ऐसे में उन व्यापारियों के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए जो दुर्घटना बीमा में शामिल है। नेता द्वय ने कहा कि इस सिलसिले में रक्षा मंत्री से बातचीत भी हुई है।
विज्ञापन

बिजली बिल से फिक्स चार्ज खत्म करने की मांग
मेरठ के व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद बाजारों के कारण व्यापारियों के बिजली बिल पर से फिक्स चार्ज को खत्म करने की मांग की है। इस सिलसिले में लोकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें