फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में सोमवार दोपहर व्यापारी की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। आत्महत्या से पहले महिला ने अपनी भाभी को फोन किया था। फिलहाल, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

गढ़ी कनौरा निवासी बालू-मौरंग व्यापारी जितेंद्र रावत के मुताबिक पत्नी स्मृति (35) की किसी से मोबाइल पर बात होती थी। इस पर उनका कई बार झगड़ा हो चुका है। बीते बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ था। मामले की जानकारी आलमबाग पुलिस को दी गई थी। इसी बात पर रविवार रात उनका स्मृति से फिर झगड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था। इसके बाद वह और पत्नी सो गए थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे पत्नी ने कैंट निवासी अपनी भाभी से मोबाइल पर बात की। फिर दोपहर करीब 12 बजे कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उन्होंने पत्नी को फंदे से लटका देखा तो उसे लेकर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें