फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी हत्याकांड: अपनी मांगों पर अड़े परिजन, बेटे की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन पर लगाए आरोप

Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले में कारोबारी संतराम अग्रहरि की हत्या के बाद पुलिस अब तक परिजनों को समझा नहीं सकी है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
अपनी नाराजगी जताते कारोबारी के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में बृहस्पतिवार दोपहर तक कारोबारी संतराम अग्रहरि का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। उनके परिवार के लोग सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी सहायता तुरंत दिलाने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


इसी बीच दोपहर एक बजे अचानक संतराम के बड़े बेटे सचिन की तबियत खराब हो गई। उसे बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया है। कारोबारी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बिक चुका है।



बता दें कि मंगलवार रात कारोबारी संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बीजेपी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। नामजद सौरभ और राज को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


कारोबारी के परिजनों का ये भी आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता अर्जुन को नहीं पकड़ रही है। अधिकारी पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें