उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
इसमें 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने, दुकान जलने पर 10 लाख का बीमा, सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन करने, जीएसटी रिटर्न लेट होने पर ब्याज दर 18% से घटाकर 6% करने समेत अन्य समस्याओं को उठाया।
साथ ही दूर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुना और कहा कि ब्याज की समस्या को जीएसटी काउंसिल में रखेंगे।