फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगे गए 76 लाख मांगने पर कारोबारी पर फायरिंग, बची जान

विज्ञापन
ठगे गए 76 लाख मांगने पर कारोबारी पर फायरिंग, बची जान
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट निवासी कारोबारी सत्यपाल सिंह ने छह लोगों पर 76 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों में से एक पर उन पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस आयुक्त तरुन गाबा के आदेश पर चिनहट पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात चित्रकूट के रामघाट निवासी चंदन दीक्षित, इंदिरानगर के संजय, भोपाल में अयोध्या नगर के रहने वाले मदन गुप्ता, पंजाब के तरनताल निवासी हरदीर सिंह के अलावा मनीष सिंह, सतीश दीक्षित, सागर गुप्ता, प्रेम चंद्र और संजय मिश्रा से हुई थी। सभी ने उन्हें फतेहपुर में खनन का टेंडर दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने भरोसे में लेने के लिए उन्हें जिलाधिकारी फतेहपुर के जाली खनिज संबंधी दस्तावेज दिखाए। टेंडर के बदले उनसे 76 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद पीड़ित को जानकारी हुई कि दस्तावेज जाली हैं। पीड़ित ने जब लखनऊ और फतेहपुर के थाने में शिकायत की तो आरोपियों ने रकम लौटाने की बात कही।

कारोबारी का कहना है कि 18 जुलाई को चंदन ने कॉल कर उन्हें रकम लेने के लिए चिनहट की देवा रोड पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें एक कार खड़ी मिली, जिसमें चंदन सिंह व अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा। चंदन ने पिस्तौल निकाली और हत्या की नीयत से उन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि पीड़ित झुक गए और जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुन कर राहगीर आ गए। यह देखकर आरोपी भाग निकले। कारोबारी ने बताया कि पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें