फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन का खौफनाक अंत: नाक से खून, पैरों की हड्डियां टूटी; चोटों के निशान, कारोबारी की लाश छोड़ भाग गई प्रेमिका

Sat, 10 Oct 2026 11:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत हो गई। वह अलीगंज में चिकन का कारोबार करता था। मॉडल युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। शव पर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में चार पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल पर स्थित प्रेमिका के फ्लैट से रहस्यमय हालात में गिरने से चिकन कारोबारी शिवा शर्मा (28) की मौत हो गई। अलीगंज सेक्टर-एफ निवासी शिवा की मां रंजना शर्मा ने मॉडलिंग का काम करने वाली बेटे की प्रेमिका श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, साथी आदिल और चालक तारिक उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रंजना का कहना है कि श्रद्धा और शिवा चार महीने से लिव-इन में रह रहे थे। आरोप लगाया कि शिवा के मना करने पर भी श्रद्धा उसे जबरन साथ में रखती थी। अलग होने की बात कहने पर श्रद्धा उनके बेटे को झूठे आरोप में बदनाम कर जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।

श्रद्धा और आदिल ने मां को किया फोन

रंजना ने बताया कि शिवा सात अक्तूबर को घर से निकला था। नौ अक्तूबर की शाम 7.00 बजे श्रद्धा और आदिल का फोन आया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद तारिक से पता चला कि शिवा को केजीएमयू ले जाया जा रहा है।

रंजना जब केजीएमयू पहुंचीं तो पता चला कि शिवा की मौत हो चुकी है। आरोप है कि श्रद्धा और उसके साथी केजीएमयू से थोड़ी दूरी पर शिवा का शव दिखाकर भाग निकले। बेटे के शरीर पर चोटों के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। दोनों पैरों की हड्डी टूटी हुई थी।

मां बोलीं- हत्या की गई

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा, रश्मि, तारिक, आदिल और अन्य ने मिलकर शिवा की हत्या की है। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें