फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लैकमेल कर युवती पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, व्यवसायी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर युवती पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, व्यवसायी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। विकास नगर निवासी युवती ने अलीगंज सेक्टर सी निवासी व्यवसायी करन वर्मा पर शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपी ने तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। विकासनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक दो वर्ष पहले वह और करन एक ही कॉलेज में पढ़ती थीं। उस दौरान आरोपी ने धोखे से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। यही नहीं, आरोपी एक साल से उनका पीछा कर रहा था। रास्ते में रोककर धमकाता था।

पीड़िता के मुताबिक दो जनवरी को आरोपी ने उनकी सहेली से कॉल कराकर धोखे से उन्हें एक जगह बुलाया, वहां पहुंचने पर उन्हें जमकर पीटा और हत्या की धमकी दी। थाना प्रभारी आलोक सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें