फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में मिले 167 यात्री, इमरजेंसी गेट पर लगी थी बेंचे, लखनऊ में की गई सीज

Mon, 08 Jun 2026 12:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिहार से पंजाब जा रही 47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में 167 यात्री बैठे थे। इस स्लीपर बस की छत पर बैठकर भी लोग यात्रा कर रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान सीज कर दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बस सीज गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जांच के दौरान बिहार से पंजाब जा रही स्लीपर बस में 167 यात्री मिले। जबकि, बस की क्षमता 47 यात्रियों की थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बस को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीज कर दिया। यात्रियों को छतों पर भी बिठाया गया था।
विज्ञापन


मामला स्लीपर बस संख्या यूपी 11 बीटी 0077 का है। यह बस बिहार के मुजफ्फरपुर से पंजाब के पटियाला के लिए जा रही थी। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डग्गेमार बसों की जांच कर रहे थे। इसी बीच टोल के पास स्लीपर बस आती हुई दिखाई दी, जिसकी छत पर ढेरों यात्री बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन टीम ने बस को रुकवाया और जांच की। इसमें 167 यात्री पाए गए। कागजों की पड़ताल में बस का आल इंडिया परमिट भी समाप्त पाया गया। बस में यात्रियों की स्वीकृत क्षमता 47 यात्रियों की थी। यात्रियों को उतारकर बस सीज कर दी गई। 

खड़ी थीं इंटरसेप्टर, नहीं दिखी स्लीपर बस 

सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जहां कार्रवाई हुई है, वहीं पर परिवहन विभाग के दो इंटरसेप्टर भी खड़े थे। लेकिन इस पर तैनात अफसरों को स्लीपर बस नजर नहीं आई। ऐसे में अफसरों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। 

इमरजेंसी गेट की जगह लगी थी बेंचे, छत पर भी बैठे थे यात्री 

स्लीपर बस की बनावट से भी छेड़छाड़ की गई थी। बस में अंदर इमरजेंसी गेट के पास बेंच लगाई है थीं। पैसेज में भी यात्रियों को बिठाया गया था। इतना ही नहीं यात्रियों को बस की छत पर भी बिठाकर यात्रा कराई जा रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें