फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महंगा हुआ बस का सफर, जानें कितना

Tue, 19 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सफर सोमवार आधी रात से पांच पैसे प्रति किमी महंगा हो गया है। यानी साधारण बस से 100 किमी की यात्रा के लिए पांच रुपये अधिक किराया देना होगा। वहीं, वॉल्वो का किराया भी प्रति किमी 13 पैसे बढ़ा दिया गया है। वॉल्वो से 100 किमी के लिए 13 रुपये ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन


जनरथ में किराये में 17 पैसे प्रति किलोमीटर बढातरी की गई है। वहीं, साधारण सेवा की बस से लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए 481 रुपये के बजाय किराया 26 रुपये ज्यादा यानी 507 रुपये चुकाना होगा।

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने बस किराए में बढोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने एसटीए की अधिसूचना के बाद आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


गाबा ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश भेजकर नया किराया रात 12 बजे लागू करने का आदेश दिया है। लखनऊ परिक्षेत्र प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि नया किराया इलेक्ट्रानिक्स टिकट मशीन में फीड कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रमुख शहरों को बढ़ा हुआ किराया

- फोटो : अमर उजाला
कहां तक--पहले--अब
दिल्ली--481--507
गोरखपुर--272--287
बरेली--233--246
कानपुर--88--93

बहराइच--116--123
गोंडा--109--115
हरदोई--100--105
सीतापुर--85--91
फैजाबाद--132--139
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें