फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैसरबाग से जेहंदीपुर के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग से हरदोई के संडीला में जेहंदीपुर के लिए साधारण बस सेवा शुरू कर दी गई है। फर्रुखाबाद के लिए जल्द ही सुविधा चालू की जाएगी। बस कैसरबाग बस अड्डे से रोजाना सुबह करीब नौ बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जेहंदीपुर पहुंच रही है। 160 किलोमीटर की दूरी के सफर का किराया 232 रुपये है।
विज्ञापन

कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश पाल ने बताया कि कैसरबाग से जेहंदीपुर के बीच बस का 14 स्टॉपेज पर ठहराव होगा। बस कैसरबाग से रवाना होकर दुबग्गा, काकोरी, मलिहाबाद, रहीमाबाद के रास्ते हरदोई, सिमरा, बिलग्राम, तपनपुर होकर जेहंदीपुर पहुंचेगी।

पहली बार चलेगी फर्रुखाबाद की बस
कैसरबाग डिपो से फर्रुखाबाद के लिए पहली बस सेवा जल्द शुरू होगी। अभी लखनऊ से फर्रुखाबाद के बीच हरदोई डिपो की एक जोड़ी बसें चल रही हैं। कैसरबाग डिपो से फर्रुखाबाद के लिए एक जोड़ी बसें दिवाली से पहले चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें