फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रूपईडीहा बस स्टैंड पर बढ़ा बसों का संचालन, त्योहार के बाद सवारियों में भी हो रहा इजाफा

Thu, 30 Oct 2025 09:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूटों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले, 28 बसों का संचालन हो रहा था लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 66 बसों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
बढ़ाई गई बसों की संख्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस स्टैंड रूपईडीहा पर अब बसों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार जब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश निधि ने कार्यभार संभाला था तब केवल 28 बसों का संचालन हो रहा था लेकिन उनके प्रयासों से अब यह संख्या बढ़कर 66 बसों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाशनिधि ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूटों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए दीपावली और भाईदूज जैसे त्योहारों के बाद सवारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे बसों की आवक-जावक और भी सुचारू हो गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि डग्गामार वाहनों के बढ़ते संचालन से रोडवेज को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को समय-समय पर पत्र भेजे जा रहे हैं तथा कार्रवाई की जा रही है, हालांकि इसका पूर्ण प्रभाव अभी दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन


स्थानीय यात्रियों ने बसों की बढ़ी संख्या और सुविधाओं में सुधार की सराहना करते हुए कहा कि अब रूपईडीहा से लखनऊ, बहराइच, गोंडा और नेपालगंज जैसे रूटों पर यात्रा पहले से अधिक सुगम और नियमित हो गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें