फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सप्रेसवे से कानपुर तक बस का किराया 151 रुपये तय

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया मंगलवार को फिर संशोधित किया गया है। सोमवार को एक्सप्रेसवे से जाने वाली बसों का किराया 155 रुपये तय किया गया था, मगर मंगलवार को जारी किराया सूची में इसे 151 रुपये रखा गया है। वहीं, हाईवे से जाने वाली बसों का किराया 123 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अनुसार, नए एक्सप्रेसवे से सफर में 45 से 50 मिनट की बचत होगी। यात्री 151 रुपये का टिकट लेकर एक्सप्रेसवे बस सेवा चुन सकते हैं। किफायती सफर के लिए 123 रुपये में पुराने हाईवे रूट का विकल्प भी उपलब्ध है। ई-टिकटिंग मशीनों में नया किराया अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से यह है नया किराया
स्थान दूरी नया किराया
मोहनलालगंज कट 20 किमी 42 रुपये
बनी कट 24 किमी 51 रुपये
उन्नाव कट 64 किमी 110 रुपये
आजाद मार्ग 73 किमी 129 रुपये
कानपुर 90 किमी 151 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें