मलिहाबाद। मथुरा-वृंदावन से लौट रही यात्रियों से भरी बस शुक्रवार शाम मलिहाबाद के हिम्मत खेड़ा गांव के पास बाइक सवार को बचाने के कारण अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे खंती में पलटने से बच गई। बस में सवार 50 लोग घबरा गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला।
माल के थरी गांव निवासी चालक सरोहन लाल ने बताया कि नैमिषारण्य से मथुरा दर्शन करने के लिए छह नवंबर को वह बस से धीरज, अमित, लवकुश, अमन, नन्हके, पंकज, नीरज, प्रेम सहित 50 यात्रियों के साथ निकले थे। शुक्रवार को लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे हिम्मत खेड़ा के पास अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के कारण उन्होंने ब्रेक लगा दी। इससे पीछे बैठे दो-तीन यात्री अचानक स्टीयरिंग पर गिर गए और बस अनियंत्रित हो गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पलटने से बची बस।