फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से भरी बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में हरदोई रोड पर काकोरी इलाके में बेहता नाला पुल के पास रविवार दोपहर 40 पुलिसकर्मियों से भरी बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार एक आरक्षी और चालक को चोटें आईं हैं। अन्य सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के लिए रायबरेली पुलिस लाइन से 40 आरक्षियों को लेकर रोडवेज की बस रविवार दोपहर काकोरी जा रही थी। हरदोई रोड पर काकोरी में बेहता नाला पुल के पास बस बेकाबू होकर करीब 12 फीट गहरी खाई में पलट गई। इससे बस में सवार आरक्षी आशू कुमार के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि रोडवेज चालक दीपक मिश्रा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। अन्य जवान बाल-बाल बच गए।
सूचना पर एसीपी काकोरी सैयद अली अब्बास और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौड़ मौके पर पहुंचे और घायल आरक्षी व बस चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। एसीपी ने बताया कि बस में 40 आरक्षी सवार थे। ये सभी रायबरेली पुलिस लाइन से पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने काकोरी आए हैं। उन्होंने बताया कि एक आरक्षी और बस चालक का इलाज कराया जा रहा है। बाकी सभी आरक्षी दुर्घटनाग्रस्त बस से सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें