फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज में ट्रक के ट्रालर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 20 घायल

Sat, 16 Sep 2017 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहनलालगंज में गोपाल खेडा गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रालर से टकरा गई जिससे बस में सवार 20 यात्री चोटिल हो गए जिसमें से आठ घायल यात्रियों का ईलाज कराया गया जबकि मामूली रूप से चोटिल यात्री बिना ईलाज कराए चले गए। घटना के बाद ट्रालर समेत चालक फरार हो गया, जबकि लोगों के गुस्से से बचने के लिए रोडवेज चालक व परिचालक भी मौके से खिसक गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लखनऊ से सवारियाँ भरकर प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार प्रतापगढ़ रोडवेज की बस गोपाल खेडा गांव के पास गोपाल खेडा प्लाई फैक्ट्री जाने के लिए मुड रहे ट्रालर के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड जमा हो इसी बीच चालक ट्रालर समेत फरार हो गया जबकि लोगों का रूख भाप कर बस के चालक व परिचालक भी बस व घायल यात्रियों को छोडकर मौके से खिसक गए।
विज्ञापन


बस में बैठे बीस यात्री घायल हो गए। जिसमे प्रतापगढ़ के रहने वाले अमन, रामजानकी, नितेश, महेन्द्र, को सीएचसी पहुँचाया गया। जबकि रायबरेली के दिनकर, उमेश, कृपा, चंदन ने निजी अस्पताल में इलाज कराया बाकी मामूली रूप से घायल यात्री बिना ईलाज कराए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें