फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैसरबाग में बस बैक करते हुए दूसरी बस से भिड़ी, कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे पर सोमवार को बैक करते वक्त अनुबंधित बस ने दूसरी अनुबंधित बस को टक्कर मार दी, जिससे बस की बैकलाइट टूट गई। टक्कर के बाद दोनों बसों के कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। मारपीट तक नौबत पहुंच गई। मामला बढ़ने पर आसपास खड़े अन्य चालक-परिचालकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मामला कैसरबाग बस अड्डे का है। बस संख्या यूपी 33 एटी 4616 का चालक प्रवेश द्वार के पास बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़ी अनुबंधित बस संख्या यूपी-78 जेटी 3638 से टक्कर हो गई। पीछे वाली बस के परिचालक ने ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया, पर जब तक वह रुकता, टक्कर हो चुकी थी। इससे पीछे की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। लाइट टूटने पर कंडक्टर नाराज हो गया। ड्राइवर के साथ कहासुनी होने लगी। उसके बाद मारपीट की नौबत आने लगी। यह देख वहां जुटे अन्य बसों के चालक और परिचालकों ने दोनों पक्षों को रोका। उन्हें समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें