फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Sun, 18 Aug 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध को लेकर लोगों मेंं आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


उधर, केमिस्ट एसोसिएशन व व्यापार मंडल एम्स के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक की हत्या पर दुकानें बंद कर पैदल मार्च निकाला। एम्स गेट के सामने प्रदर्शन किया। केमिस्ट एसोसिएशन व व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि इस न्याय की लड़ाई में डाॅक्टर अकेले नहीं है। हमारा एसोसिएशन डॉक्टरों के सहयोग में आ चुका है।

नायब तहसीलदार तेजस्वी त्रिपाठी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने एवं पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। इस मौके पर इस मौके पर अमित वाजपेयी, रंजीत यादव, केके सिंह, विनोद सिंह, अजय शुक्ल, शौर्य मिश्रा, अरिन मिश्रा, अमित द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनीता श्रीवास्तव, दीक्षा मिश्रा, राजन द्विवेदी, रवि राय, विक्की श्रीवास्तव ने दीवानी कचहरी के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस मौके पर विभाग संयोजक आनंद सिंह, आकाश कुशवाहा, दिव्यांशु तिवारी, हर्ष शुक्ला, हर्षित त्रिपाठी, सचिन अवस्थी मौजूद रहे।
उधर, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष भारती मिश्रा एवं उपाध्यक्ष डॉ. अंजना खरे के नेतृत्व में महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने कोलकाता की घटना पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें