लखनऊ। शीर्ष वरीय यूपी के बुरहान मिर्जा, दूसरी वरीयता प्राप्त यूपी के मो. हमदान और तीसरी वरीयता प्राप्त यूपी के रुद्र चौरसिया ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-12 आइटा चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस आयुवर्ग के एक अन्य मुकाबले में गैर वरीय यूपी के रमेश ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक का प्रदर्शन करते हुए छठी वरीयता प्राप्त यूपी के ऋत्विक अस्थाना को 7-5, 6-3 से हराते हुए बाहर कर दिया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सभी वरीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
केसरी टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालक वर्ग के तहत शीर्ष वरीय यूपी के बुरहान मिर्जा ने यूपी के अविग्न वर्मा को 7-5, 6-2, दूसरी वरीयता प्राप्त यूपी के मो. हमदान ने यूपी के अद्विक सिंह को 6-1, 6-0, तीसरी वरीयता प्राप्त यूपी के रुद्र चौरसिया ने यूपी के अभिराज राजपूत को 6-4, 6-2, चौथी वरीयता प्राप्त यूपी के अर्णव श्रीवास्तव ने यूपी के शिवांश को 7-6(5), 6-1, पांचवीं वरीयता प्राप्त यूपी के अश्विक श्रीवास्तव ने यूपी के अजमीत सिंह को 6-2, 6-0, सातवीं वरीयता प्राप्त असम के कुमार श्रेष्ठ ने यूपी के वेदांत सिंह को 6-0, 6-1, आठवीं वरीयता प्राप्त यूपी के प्रणव शुक्ला ने यूपी के विदित कांडवाल को 6-1, 6-1 से हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत शीर्ष वरीयता प्राप्त यूपी के शुभी रंजन ने यूपी की आरिका सिंह को 6-2, 6-2, तीसरी वरीयता प्राप्त यूपी की आन्या ने यूपी की वरिका अग्रवाल को 6-0, 7-5, चौथी वरीयता प्राप्त यूपी की सिया सिंह ने यूपी की नव्या रावल को 6-1, 6-1् और यूपी की श्रेया दुबे ने यूपी की सान्या यादव को 6-4, 6-1 से पराजित किया।
कल्याणपुर के आदिलनगर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में आयोजित अंडर-12 आइटा चैंपियनशिप में खेलते बुरह
कल्याणपुर के आदिलनगर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में आयोजित अंडर-12 आइटा चैंपियनशिप में खेलते बुरह
कल्याणपुर के आदिलनगर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में आयोजित अंडर-12 आइटा चैंपियनशिप में खेलते बुरह