लखनऊ। बाजार खाला में सोमवार को बुलेट को टक्कर मारने के बाद बेकाबू डाला पलट गया। हादसे में बुलेट सवार रेस्टोरेंट मालिक, उनका साथी व डाला चालक घायल हो गए।
बिजनौर रोड स्थित हिमालयन सिटी निवासी लोकेश तिवारी का राजाजीपुरम में रेस्टोरेंट है। दोपहर को वह साथी लवकुश गुप्ता के साथ बुलेट से कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मवैया पुल पर ऐशबाग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डाला ने बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद डाला अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। हादसे में लोकेश और लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि डाला चालक आलमबाग निवासी मो. फुरकान का सिर फट गया। पुलिस ने बुलेट सवार लोगों को ट्राॅमा में भर्ती कराया है।