फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कचहरी रोड पर अवैध कब्जों पर 30 को चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कचहरी रोड पर अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने 100 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। वकीलों के अवैध चैंबरों पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं। 30 अगस्त से पहले कब्जे न हटाने पर नगर निगम इन पर बुलडोजर चलवाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर कचहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इससे पहले 17 मई को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ कब्जे हटाए थे। 72 अस्थायी कब्जे हटाने के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी थीं।
एडवोकेट अनुराधा सिंह व देवांशी श्रीवास्तव की ओर से मार्च में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान व न्यायमूर्ति राजीव भारती की पीठ ने अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद चार अगस्त को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 72 चैंबर व दुकानों के कब्जेदारों को मौका देते हुए खुद ही कब्जा हटाने के लिए कहा। अवैध कब्जेदारों के साथ निबंधन कार्यालय के सामने नाले पर हुए कब्जे हटाने के लिए भी नोटिस दिए गए। बुधवार को कुल सौ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें