फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलकनंदा ग्रीन सिटी सहित चार अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की टीम ने बुधवार को अलकनंदा ग्रीन सिटी सहित चार अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान मौके पर बनाई गई सड़क, नाली, बांउड्रीवाॅल और साइट ऑफिस ध्वस्त किया गया। वहीं, गुडंबा में रिंग रोड पर निर्माणाधीन अवैध कॉम्प्लेक्स सील किया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन चार की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि सैरपुर की अवध विहार कॉलोनी में लक्ष्मण यादव लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में अलकनंदा ग्रीन सिटी नाम से अवैध काॅलोनी विकसित कर रहा था। इसी तरह वंशराज यादव ने सैरपुर के घुवैला, कमलाबाद में लगभग चार बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग की थी। वहीं, जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि संदीप व प्रदीप कुमार दुबग्गा के ग्राम मलहा में लगभग चार बीघा व आरडी ग्रींस की ओर से लगभग चार बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाॅटिंग कराई जा रही थी। इन सभी को प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें