फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पर लगाई जा रही लिफ्ट पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
हजरतगंज में अब भी चल रहा सड़क पर लिफ्ट लगाने का काम। 
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के नोटिस के सात दिन बाद भी हजरतगंज में केसंस वाली गली में सड़क पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। काम न रोकने पर बुलडोजर से निर्माण तोड़ने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सात से आठ फीट चौड़ी केसंस वाली गली हजरतगंज से निकलते हुए नवल किशोर रोड पर खुलती है। इसके किनारे पर करीब 30 वर्ष पहले अवैध तरीके से लोहे की सीढ़ी एक बिल्डिंग के लिए बनाई गई थी। कुछ लोग इसका इस्तेमाल इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए करते थे।

जानकारों ने बताया कि इमारत पर काबिज कई लोगों ने रास्ते भी बना रखे हैं। अब बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है, जिसके लिए सड़क पर लिफ्ट लगाई जा रही है। इसकी जानकारी के बाद बीते शुक्रवार को जोनल अभियंता किशोरी लाल ने नोटिस जारी किया था, पर इसका असर नहीं हुआ। त्योहार पर अवकाश का फायदा उठाकर लिफ्ट लगाने का काम जारी है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

हजरतगंज में अब भी चल रहा सड़क पर लिफ्ट लगाने का काम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें