बसपा की लखनऊ से महापौर प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल निकाय चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल रोकने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में शुक्रवार को याचिका दाखिल करेंगी।
बसपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस याचिका में निकाय के पहले चरण के चुनाव में विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने और सोशल मीडिया में प्रचारित इस खबर को आधार बनाया जाएगा कि किसी भी प्रत्याशी को वोट करने पर एक खास प्रत्याशी के पक्ष में वोट जा रहे हैं।
हालांकि, कानपुर जिला प्रशासन ऐसे मामले को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए एफआईआर दर्ज करा चुका है। इसके अलावा ईवीएम से चुनाव के समय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर अमल की मांग दोहराई जाएगी।
गोदियाल ने बताया कि याचिका शुक्रवार को ही दाखिल होगी और तात्कालिक महत्व का विषय होने के नाते इस पर सुनवाई के तत्काल बाद आदेश भी पारित हो सकता है।