फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर शराब कांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, अफसरों को हटाया, 4 को किया निलंबित

Fri, 08 Jan 2021 07:16 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से हुई 4 लोगों की मौत की घटना के बाद संयुक्त आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त और लाचार के जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल को हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारियों को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 




इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है। हटाए गए सभी आबकारी अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही रामबाबू, आबकारी सिपाही श्रीकांत सॉन्ग और सलीम अहमद को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें