केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को हुसैनाबाद सतखंडा के पास से भाजपा नेता बुक्कल नवाब ने मुस्लिम महिलाओं की पदयात्रा को रवाना किया। इस मौके पर नवाब ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी दल इकट्ठे होकर दलदल बन गए हैं।
वे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं के विकास कार्यों से डर गये हैं। बुलंदशहर में बवाल पर बुक्कल ने कहा कि कोई सरकार नहीं चाहती है कि उसके राज में हिंसा हो, लेकिन सरकार को बदनाम करने के लिये विपक्षी दल कुछ भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी है। सरकारों की योजनाओं से लाभान्वित मुस्लिम भाई-बहन इसे महसूस कर रहे हैं। उधर, जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया मोहनलालगंज विधानसभा में ओम प्रकाश शुक्ला व विनोद सिंह ने पदयात्रा निकाली।
गोसाईगंज मंडल में अभिषेक रावत और नगराम मंडल में भानु मिश्रा की टीम ने हुसेनाबाद करेरवा में रात्रि विश्राम किया। मलिहाबाद विधानसभा के काकोरी मंडल में रविराज लोधी के अलावा कार्यकर्ताओं ने अन्य क्षेत्रों में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।