फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदान करने पहुंचे बुक्कल नवाब ने समझाया इसका महत्व, बोले-यह परलोक की बात

Sun, 22 Jul 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोदान करते बुक्कल नवाब
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब रविवार को राजधानी के जियामऊ स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे और गोदान किया। पत्रकारों से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस लोक की नहीं परलोक की बात है। जिसके बारे में हर व्यक्ति नहीं सोचता। 

विज्ञापन


मैं मरने के बाद परलोक में सुकून से रह सकूं इसलिए गोदान कर रहा हूं। उन्होंने ने कहा कि गाय के एक सींग में ब्रह्मा निवास करते हैं और दूसरे में विष्णु और मस्तम में महादेव। गाय हमारी मां के समान है। मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम और गाय दोनों सुरक्षित हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बुक्कल नवाब हिंदू रीति रिवाजों का पालन कर रहे हों। इससे पहले वह हनुमान सेतु मंदिर में घंटा चढ़ाकर भंडारा आदि भी करा चुके हैं। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके दादा नवाब (पायलेट) ने रूमी गेट के पास शंकर भगवान का मंदिर बनवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने वहां गोदान भी किया था। 
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण पर अपनी बात रखते हुए बुक्कल नवाब ने कहा कि मैंने पहले भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सहमति जताई थी। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होते ही दस लाख रुपए दान करने का वादा किया था। मैं आज भी अपने वादे पर कायम हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें