फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः जल्द पटरी पर आएगा कारोबार, नवरात्र से सहालग तक 10 हजार करोड़ के बिजनेस की आस

Thu, 15 Oct 2020 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते करीब चार महीने से नुकसान झेल रहे लखनऊ के कारोबारियों का कारोबार जल्द पटरी पर आएगा। 17 अक्तूबर नवरात्रि के पहले दिन से सहालग तक 45 दिन 30 नवंबर तक कपड़ा, कॉस्मेटिक, सराफा का धुआंधार कारोबार चलेगा। 

इस दौरान दीपावली भी पड़ेगी, यह सोने पर सुहागा जैसी स्थिति होगी। इन 45 दिनों में 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। इनमें 9500 करोड़ रुपये का कारोबार तो प्रमुख ट्रेड ऑटोमोबाइल ,कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा आदि और अन्य ट्रेड का 500 करोड़ का कारोबार शामिल है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमीनाबाद में 40 करोड़ का रोजाना कारोबार 
अमीनाबाद के लगभग 6000 कारोबारी रोजाना 40 करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं। इनमें कपड़ा, सराफा, रेडीमेड, कॉस्मेटिक और आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि शामिल है। इस कारोबार की जानकारी खुद अमीनाबाद व्यापारी संघर्ष समिति ने सितंबर में एक दिन की बंदी के दौरान दी थी। वहीं, अमीनाबाद की फुटपाथ पर भी दुकान लगाने वाले रोजाना 50 लाख रुपये का कारोबार कर लेते हैं।     
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कपड़े, गहने के लिए ये बाजार मशहूर 
हजरतगंज ,अमीनाबाद, आलमबाग, चौक, महानगर, भूतनाथ, पत्रकारपुरम गोमती नगर की बाजार कपड़ा, रेडीमेड और सोने-चांदी के गहनों के लिए मशहूर है। व्यापारी नेता अशोक मोतियानी, उत्तम कपूर, रामकुमार वर्मा, लोकेश अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध निगम, अशोक भाटिया आदि ने बताया कि नवरात्र से सहालग भर इन बाजारों में भीड़ उमड़ेगी।    
 
सराफा : बुकिंग और डिलीवरी शुरू 
चौक सराफा कारोबारी आदीश कुमार जैन ने बताया कि कारोबार नवरात्र से पहले ही रफ्तार पकड़ चुका है । इससे सोने और चांदी की कीमत न बढ़ जाए इसकी खरीदारों में आशंका बनी है। इस कारण ग्राहक सहालग में गहने खरीदने के लिए बुकिंग करा रहे हैं और जिन लोगों ने पहले बुकिंग कराई थी वे डिलीवरी भी ले रहे हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मिलने लगे सप्लाई के आर्डर 
मिठाई और बेकरी कारोबारियों को सहालग में आर्डर मिलने लगे हैं। उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अनिल वरमानी ने बताया कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा मिठाई व बेकरी ट्रेड प्रभावित हुआ। इसमें अभी 65 प्रतिशत ही कारोबार हो रहा, लेकिन नवरात्र से करीब 3000 से अधिक दुकान एवं शोरूम में 100 प्रतिशत कारोबार होने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोजाना 10 करोड़ के बिकेंगे कपड़े
नवरात्र से सहालग तक रोजाना लगभग 10 करोड़ के कपड़े बिकेंगे। कारोबारियों ने बताया कि लखनऊ में 10,000 से अधिक ऐसे कपड़ों की दुकानें हैं। इनके गढ़ अमीनाबाद, आलमबाग, हजरतगंज, भूतनाथ, पत्रकारपुरम आदि बाजार हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शादी में भेंट में दिए जाने वाले फर्नीचर की बुकिंग नवरात्र से पहले ही शुरू हो गई। लखनऊ फर्नीचर एसोसिएशन अध्यक्ष सुहेल हैदर अली और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रवक्ता एवं फर्नीचर कारोबारी इकबाल अहमद ने बताया कि सहालग भर कारोबार अच्छा चलेगा। ग्राहकों की पसंद के लिए फैंसी फर्नीचर का स्टॉक जुटाया है। 1500 दुकानों एवं शोरूम में मार्च की सहालग के लिए फर्नीचर का जो स्टॉक लगाया गया था वह वैसा ही रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें